संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी,- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
Manthan Today
••6 views•2 min read
पैलेट गन से घायल हुए छात्र के मामले में राहुल गांधी ने मोर्चा खोल दिया है.थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
AZRA
दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पैलेट गन से घायल हुए छात्र के मामले में राहुल गांधी ने मोर्चा खोल दिया है.थाने में राहुल गांधी का धरना, कहा- 'पैलेट गन मामले में FIR नहीं होगी तो नहीं हटेंगे'
दिल्ली के संसद मार्ग थाने के कैंपस में राहुल गांधी धरने पर बैठे हैं. उन्हें पुलिसकर्मी मनाने की कोशिश कर रहे हैं. थाने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद हैं. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को जंतर-मंतर प्रदर्शन में घायल छात्र साहिल संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे हैं.उन्होंने पैलेट गन मामले में पीड़ित की FIR दर्ज करने की मांग की. राहुल ने कहा कि जब तक FIR नहीं होगी, हम नहीं हटेंगे. इस दौरान उन्होंने मीडिया को पैलेट गन के छर्रे भी दिखाए.
फिलहाल राहुल गांधी का धरना संसद मार्ग थाने के बाहर जारी है। उनके साथ पैलेट गन से घायल छात्र साहिल लोचाब और उनकी मां भी मौजूद हैं.राहुल गांधी का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुए। 14 अगस्त को उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी.लेकिन उन्हें शिकायत की रिसीव नहीं दी गई। 17 अगस्त को ईमेल और फोन से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ. राहुल गांधी शुक्रवार को साहिल के साथ DCP कार्यालय पहुंचे और FIR दर्ज करने की मांग की.