बेगूसराय(मो.कौनैन अली)किसान आंदोलन के समर्थन में किसान सत्याग्रह यात्रा की द्वितीय चरण की शुरुआत करने बेगूसराय आए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को कार्यकताओं का भारी विरोध झेलना पड़ा।दरअसल पूरा मामला बेगूसराय ज़ीरो माइल स्थित राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर प्रतिमा स्थल पर का है।जहां बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।उसी समय बेगूसराय में कांग्रेस के दो गुट आपस में बंट गए और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पर विधानसभा चुनाव में पैसे लेकर टिकट बेचने को आरोप लगाया और कई आपत्तिजनक नारे भी लगाए गए.जिसके बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.जिसमें मदन मोहन झा और भक्त चरण दास के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार धक्का मुक्की भी किया.जिसमें बिहार कांग्रेस के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण गिर गई.जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह मदन मोहन झा और भक्त चरण दास को बचाया।