आरा/मनीष


भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच, पटेल बस पड़ाव पर होली मिलन सह महामूर्खाधिराज सम्मेलन का आयोजन डा किरण कुमारी की अध्यक्षता में हुआ।इस मौके पर मंच से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा रहा तथा दर्शक होली गीतों के रस में डूबे रहे। मंच का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सह संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने किया। प्रमुख गायकों में कमलेश पासवान व्यास, गायक धनजी पांडे, केशव ठाकुर, रत्नेश ओझा आदि दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे अतिरिक्त जोगीरा, भिखारी ठाकुर के गीत जिसमें नशा उन्मूलन और दहेज गीत के माध्यम से जन जागरण और संदेश भी दिया गया।

पड़ोसी राज्य में भोजपुरी को उपेक्षित करने के लिए संघर्ष की भी घोषणा की गई। महामूर्ख सम्मेलन में प्रमुख मूर्खों को एक साल के लिए उपाधियों से नवाजा गया जिसमें- महामूर्ख सम्राट अतुल प्रकाश, महामूर्ख राजा डा दिनेश प्रसाद सिन्हा,महामूर्ख रानी डा किरण कुमारी ,भोजपुरिया भौजी विजय बहादुर सिंह, भोजपुरिया छक्का केशव ठाकुर,भोजपुरिया नाउन पुष्पेंद्र सिंह,भोजपुरिया सेनापति रत्नेश ओझा ,राग दरबारी धनजी पांडे, पत्रकार नंदकिशोर कमल ,भोजपुरिया पंडित कमलेश व्यास ,डा एस के विष्णु,एस के शर्मा को घोषित गया। धन्यवाद ज्ञापन अमरेश सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.