आरा/मनीष

आरा कोइलवर प्रखंड के मुखिया संघ का चुनाव संपन्न हुआ.शंभू सिंह की अध्यक्षता में मुखिया संघ के चुनाव में कुलहड़िया के मुखिया विनय प्रताप सिंह का नाम आया,जिसमें 15 मुखिया ने सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया. खेसरिया के मुखिया सुनील कुमार को सचिव, गीधा के मुखिया अरविंद कुमार चौधरी को उपाध्यक्ष, सकड़ी के मुखिया सावित्री देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया.

चंदा के मुखिया शिव शंकर मीडिया समन्वयक सलाहकार, धीरेंद्र प्रताप सिंह एवं कायम नगर की मुखिया पिंकी देवी को महासचिव मनोनीत किया गया.अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद विनय प्रताप सिंह ने कहा कि सभी मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान के लिए हर समय मुस्तैद रहूंगा.इस मौके पर बबली सिंह,मनीष सिंह संजीत चौधरी,भूपेंद्र सिंह, शालिनी सिंह,संजय चौधरी आदि ने बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published.