आरा/मनीष

विधि प्रकोष्ठ की तरफ से सेवा और समर्पण अभियान के तहत भाजपा विधि प्रकोष्ठ,भोजपुर के द्वारा स्वराज से सुराज तक एवं ग्राम स्वराज बनाम आत्मनिर्भर भारत संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन स्वामी सहजानंद सरस्वती आश्रम जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक मणीशंकर सिंह की आध्यक्षता मेँ रविवार को किया गया।इसका संचालन जिला विधि प्रकोष्ठ के पुर्व संयोजक डॉ0 संदीप कुमार ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के तैलचित्र एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम मेँ बिहार विधि प्रकोष्ठ भाजपा के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर नाथ ठाकुर ने गांधी जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति आत्मनिर्भर नहीं बनेगा तब तक अपना राष्ट्र आत्मनिर्भर नहीं हो सकता।

पुन: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने कहा कि स्वराज का मुख्य उद्देश्य निर्धन, शोषित व वंचित व्यक्ति तक सरकार द्वारा प्रायोजित सुविधायें पहुचें, यही भाजपा का मुख्य उद्देश्य है। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ0 दिनेश प्रसाद सिन्हा ने गांधी जी के जीवनी व विचारों पर प्रकाश डाला। अपर लोक अभियोजक युगेश्वर प्रसाद हीरा ने आत्मनिर्भर भारत पर अपना विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन व स्वागत विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मणिशंकर सिंह ने किया। कार्यक्रम मेँ अनु0 जाति मोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सह संयोजक विधि प्रकोष्ठ भाजपा प्रेमकान्त जी, अक्षय लाल, कन्हैया सिंह, सुधीर कुमार, रविशंकर सिंह, मनोरमा देवी, राघ्वी पान्डेय, रूबी कुमारी, दीपक सिंह, ओंकार दत्त गौतम, रवि एवं अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.